dhokla-recipe-the-bihar-news

ढोकला (Dhokla Recipe)

ढोकला एक गुजराती स्नैक्स है। जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ के लिए भी अच्छा होता है। आइये जाने इसे बनाने की विधि।

सामग्री :

चना दाल   : 150 ग्राम
उरद दाल   : 50 ग्राम
मसूर दाल  : 100 ग्राम
करी पत्ता  : 30 पीस
सरसों      : 1 चम्मच
हींग        : चुटकी भर
हल्दी       : ¼ चम्मच
चीनी       : ½ चम्मच
लाल मिर्च  : 2-3 (खड़ा) साबुत

ये भी पढ़ें: सूजी का पिट्ठा

बनाने की विधि  :

  • रात को तीनो दालों को पानी में भिगों कर रख दें। सुबह अच्छी तरह धोकर बारीक़ पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।   
  • अदरक, मिर्च पीस ले।  
  • नमक (स्वाद अनुसार)  और अदरक मिर्च के तैयार मिश्रण को दालों  के मिश्रण में मिला दे।
  • एक बड़े बर्तन में पानी गर्म कर लें और दूसरे बर्तन में तेल लगा कर उस मिश्रण को एकसार फैला दें।
  • अब मिश्रण वाले बर्तन को खौलते हुए पानी के बिच में रख दें और इसे 30 मिनट तक पकने दें।
  • 30 मिनट बाद इसमें चाकू गड़ा कर चेक करें अगर मिश्रण चाकू में नहीं चिपकता है तो आपका ढोकला तैयार है और निकाल लें।
  • छौंक के लिए कलछुल में सरसों, हींग, लाल मिर्च (छोटे-छोटे टुकड़े कर के), चीनी और करी पत्ता डाल कर ढोकला पर फैला दें।
  • चाकू से चौकोर आकार का काट ले और गरमा-गर्म हरी चटनी के साथ परोसें।  

आपका ढोकला खाने के लिए तैयार है।

 

Facebook Comments