feelings
feelings

अब तू पूरा सा लगे (Ab Tu Pura Sa Lage )

 

तुझे लप्रेक से लपेटू

तू अधूरा  सा लगे |

तुझे शायरी से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तूझे कविताओं से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे अनेक शब्दावली से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

 

तुझे रंगों से  लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे कलाकृतियो से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे अनेक रचनाओं से  लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

 

तुझे बारिश से  लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे वसंत से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे ग्रीष्म और शीत से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे हर मौसम से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

 

तुझे संगीत से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे राग़ रागिनी से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

तुझे गीतों से लपेटू

तू अधूरा सा लगे |

 

विचलित मन सोचे

क्या करू की तू पूरा सा लगे |

धड़कन बोली खुद से लपेट कर तो देख

कही वो पूरा सा लगने लगे  |

 

जब तुझे अपने एहसासों से लपेटा

तब तू पूरा सा लगे |

जब तुझे अपने अरमानों से लपेटा

तब तू पूरा सा लगे |

जब तुझे अपने नज़रों से लपेटा

तब तू पूरा सा लगे |

जब तुझे खुद से लपेटा

तब जाकर तू कही पूरा सा लगे |

 

 

Facebook Comments