बिहार में ठंड का कहर जारी: 8 ट्रेन कैंसिल, जानिए 13 ट्रेनें कितने घंटे हैं लेट

बिहार में शीतलहर के कारण ठंड का कहर जारी है। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों तक सर्द हवाएं चलेंगी। कई जिलों में लगातार कई दिनों से उत्तर-पछुआ हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही व तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पटना आज सुबह भी कोहरे की चादर में लिपट गया है। विजिबिलिटी जीरो तक हो गई है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण ठंड की वजह से पटना आने-जाने वाली 8 ट्रेनें आज रद्द हैं वहीं 13 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली की ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा और कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा रहेगा. यूपी, नार्थ राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नार्थ बिहार, सब हिमालयन वेस्ट बंगाल, नार्थईस्ट झारखंड, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रह सकता है।

यहां देखें कौन सी ट्रेन लेट है और कौन सी रद्द-

अर्चना एक्स(12356) 11 घंटे लेट
मगध एक्स(12402) 7 घंटे लेट
आज आने वाली पूर्वा एक्स(12304) 7 घंटे लेट
श्रमजीवी एक्स(12392) 4 घंटे लेट
आज आने वाली विक्रमशिला एक्स(12368) 10 घंटे लेट
आज आने वाली ब्रह्मपुत्र मेल (14056) 20 घंटे लेट
4 जनवरी को जाने वाली विक्रमशिला एक्स (12367) 20 घंटे लेट

आज देरी से चलने वाली ट्रेन-
4 जनवरी को आने वाली कोटा पटना एक्स(13240) 20 घंटे लेट
ब्रह्मपुत्र मेल(14055) 13 घंटे ले
विक्रमशिला एक्स(12368) 30 घंटे
पूर्वा एक्स(12304) 26 घंटे लेट
पटना राजधानी एक्स(12310) 13 घंटे लेट
अजीमाबाद एक्स(12947) 8 घंटे लेट

आज रद्द और देरी से चलने वाली ट्रेन-
रांची जनशताब्दी एक्स(12366/12365) आज रद्द
अपर इंडिया एक्स(13119) आज रद्द
न्यू फरक्का एक्स(14004) आज रद्द
पूर्वा एक्स (12303)आज रद्द
अपर इंडिया (13134) आज रद्द
पटना कोटा एक्स(13239) आज रद्द
सम्पूर्ण क्रांति (12394) आज रद्द
तूफान एक्स (13007/13008) आज रद्द

Facebook Comments