BSEB exam pattern changed
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। इंटर के फॉर्म 3 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक भरे जाएंगे। फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भरा जाएगा। विलम्ब शुल्क 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक भरा जाएगा। इस बार बोर्ड की ओर से निर्धारित वसुदा केंद्र से फ्रॉम भरने का मौका दिया जाएगा। इसकी राशि बोर्ड की ओर खर्च की जाएगी। जिसके पास सुविधा है वह खुद फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की ओर विद्या मैगजीन का लोकापर्ण किया गया। हर तीन माह पर विद्या मैगजीन प्रकाशित किया जाएगा। इसका विमोचन बोर्ड के अध्य्क्ष आनंद किशोर ने किया। इंटर परीक्षा 2018 के एग्जाम 6 फरवरी से 16 फरवरी तक है। इंटर में 7 लाख 68 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। फॉर्म भरने के लिए 600 बसुदा केंद बनाया गया है। इसके लिए कोई अतरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मैट्रिक में अब तक 13 लाख 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 30 तक रजिस्ट्रेशन  होगा। यह संख्या और बढ़ेगी। मैट्रिक का एग्जाम 21 फरवरी से 28 फरवरी तक होना है। इसका फॉर्म भरने की तिथि अभी तय नहीं हो सकी है। उम्मीद है की 15 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगा।

 

ये भी पढ़े:बिहार बोर्ड : मैट्रिक व इंटर रजिस्ट्रेशन में सुधार की डेट है ये

Facebook Comments