भारत की पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास आज..

Bullet-train-fundamentals-the-bihar-newsभारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना सच करने में जापान का महत्‍वपूर्ण योगदान है। बुलेट ट्रेन गुजरात के साबरमती से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच दौड़ेगी। बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर सिर्फ 3 घंटे में तय कर लेगी। जापान ने बुलेट ट्रेन की परियोजना का 81 फीसदी पैसा भारत को ऋण के रूप में दिया है।

508 किमी का फासला मात्र 3 घंटे में तय करेगी

जापान की मदद से भारत की बुलेट ट्रेन का सपना पूरा होने जा रहा है। देश की यह पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। यह ट्रेन 508 किमी का फासला मात्र 3 घंटे में तय करेगी। मौजूदा समय में यह दूरी तय करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। ट्रेन की रफ्तार 320 किमी/घंटे के करीब होगी।

बुलेट ट्रेन ठाणे और वसई के बीच 7 किमी समंदर के नीचे दौड़ेगी। समंदर के नीचे होने के अहसास को अभी सिर्फ महसूस किया जा सकता है। लेकिन ये सपना 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्‍ट पर जल्‍द की काम शुरू हो जाएगा। बुलेट ट्रेन का एक मॉडल अहमदाबाद आ चुका है, जिसे प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।

यह भी पढ़े: अच्छी खबर: बिहार एसडीआरएफ में 1600 से अधिक की बहाली

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना सच करने में जापान का महत्‍वपूर्ण योगदान है। जापान ने बुलेट ट्रेन की परियोजना का 81 फीसदी पैसा भारत को ऋण के रूप में दिया है। यह एक सॉफ्ट लोन है, जिसकी दर सिर्फ 0.1 फीसदी प्रतिवर्ष है। इस लोन को अधिकतम 50 साल में चुकाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी आज बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी गुरुवार को साबरमती स्टेशन के पास अहमदाबाद से मुंबई के लिए बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना एक लाख, आठ हजार करोड़ की है। जापानी पीएम की इस यात्रा से गुजरात को काफी लाभ होगा। अलंग शिपयार्ड को 600 करोड़, गुजरात में आधारभूत ढांचे के लिए एक हजार करोड़ आदि की भी मदद जापान करेगा।

बुलेट ट्रेन रूट

  • साबरमती से मुंबई दोहरी होंगी लाइनें
  • 156 किमी महाराष्ट्र, 351 किमी गुजरात, 2 किमी दादर और नगर हवेली
  • सृजित होंगे रोजगार: 20 हजार निर्माण क्षेत्र में, 4 हजार ऑपरेशन में, 20 हजार अप्रत्यक्ष रूप से।

पूरे रूट में शहरी औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

  • साबरमती
  • अहमदाबाद
  • आणंद/ नादिया
  • वडोदरा
  • भरच
  • सूरत
  • बिलीमोरा
  • वापी
  • वोइसर
  • विरार
  • ठाणे
  • मुंबई।

मोदी ने शिंजो एबी को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी और उनकी पत्नी अकी एबी का बुधवार को जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। मोदी ने शिंजो एबी को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे से गांधी आश्रम तक आठ किमी रोड शो कर दोनों नेताओं ने लोगों का अभिवादन किया। मोदी सरकार ने इस रोड शो के जरिये एक नई परंपरा की शुरुआत करने के साथ ही भारत में सुरक्षा व्यवस्था के सामान्य होने का भी संदेश दिया है। हाल के वर्षो में यह पहली बार है, जब किसी मेजबान नेता ने मेहमान शासनाध्यक्ष के साथ इतना लंबा रोड शो किया हो।

यह भी पढ़े: CBSE सख्‍त: अप्रिय घटनाओं पर स्कूल जिम्मेदार, जायेगी मान्यता

Facebook Comments