nitish-cabinet-oath-ceremony-the-bihar-news

नीतीश सरकार के 27 मंत्रियों ने ली शपथ

विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के अगले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल(Cabinet) का विस्तार हुआ। राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने राजभवन के राजेंद्र मंडप सभागार में आयोजित समारोह में नई सरकार के 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई। बाद में भाजपा के मंगल पांडे ने देर से आने की वजह से रात 10:30 बजे शपथ ली। वह हिमाचल प्रदेश के शिमला में थे, और वहां से चार्टर्ड विमान से उन्हें पटना आने में देरी हुई। शपथ ग्रहण समारोह में जदयू के चार भाजपा के 12 और लोजपा के एक मंत्री ने शपथ ली।

nitish-kumar-sushil-kumar-modi-the-bihar-newsशपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभा-पति हारुन रशीद, लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष चिराग पासवान, बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद समेत अनेक गणमान्य लोग, सरकार के आला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। समारोह में राजद और कांग्रेस के किसी नेता ने शिरकत नहीं की।

मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरण और संतुलन का ख्याल रखते हुए प्रतिनिधित्व की कोशिश हुई है। सबसे युवा मंत्री राणा रणधीर सिंह, जबकि सबसे वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव है। इकलौती महिला मंत्री मंजू वर्मा है। अल्पसंख्यक समाज से खुर्शीद उर्फ़ फिरोज अहमद को मंत्री बनाया गया है।

महागठबंधन सरकार में जदयू कोटे से मंत्री रहे सभी 12 मंत्रियों को नई कैबिनेट में भी जगह मिली है। वही दो नए चेहरे दिनेश चंद्र यादव और रमेश ऋषि देव को शामिल किया गया है।

भाजपा से 9 नेता पहली बार मंत्री बनाए गए

भाजपा की ओर से शपथ लेने वाले 12 में से महज तीन नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार और रामनारायण मंडल पूर्व में राज्य सरकार के मंत्री रह चुके हैं। शेष 9 लोग पहली बार मंत्री बने हैं। पहली बार मंत्री बने भाजपा नेताओं में विनोद नारायण झा समेत प्रमोद कुमार, विजय कुमार सिंहा, विनोद कुमार सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, राणा रणधीर सिंह, बृज किशोर बिंद, कृष्ण कुमार ऋषि व मंगल पांडे शामिल है।

आगे पढ़ें: किनको कौन सा विभाग मिला 

Facebook Comments