bihar-cm-nitish-kumar-the-bihar-news

आखिर टूट ही गया महागठबंधन का बांध, नीतीश कुमार का इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बुधवार की शाम राज भवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने उनका स्वीकार इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने नीतीश कुमार के कार्यवाहक सीएम बने रहने का अनुरोध किया है। उधर इस्तीफे के ढाई घंटे के भीतर एनडीए ने नीतीश कुमार को समर्थन देने और उनकी सरकार में शामिल होने का ऐलान कर राज्यपाल को समर्थन पत्र भी सौंप दिया। इस्तीफे के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार का आभार जताया। पीएम के ट्वीट को रीट्वीट कर नीतीश कुमार ने भी उनका आभार जताया। उन्होंने लिखा कि हम ने जो निर्णय लिया उस पर पीएम द्वारा ट्वीट कर दी गई प्रतिक्रिया के लिए हम तहे दिल से धन्यवाद।

इसी के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू:

गठबंधन धर्म का जितना संभव हुआ पालन किया। 20 महीने से अधिक समय तक अच्छे से सरकार चलाई। लेकिन जो परिस्थितियों पैदा हुई थी उसमें इस गठबंधन सरकार का नेतृत्व करना मेरे लिए संभव नहीं रह गया था। अंतरात्मा की आवाज़ पर मैंने इस्तीफ़े का फैसला किया।
                                  -नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने जनता को थप्पड़ मारा है। जनता ने 5 साल के लिए महागठबंधन को सरकार चलाने का आदेश दिया है। नीतीश कुमार के खिलाफ हत्या के मामले में संज्ञान लिया जा चुका था लेकिन इस्तीफ़ा नहीं किया था। 
                                                                                             -लालू प्रसाद राजद अध्यक्ष

छठी बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देने के बाद एनडीए सरकार के मुखिया के रूप में उन्होंने राज्य में छठी बार सीएम पद की शपथ लिया है। साथ ही भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी राज्य के नए उपमुख्यमंत्री बने। सीएम नीतीश कुमार ने रात करीब 12:00 बजे राजभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उनके साथ सुशील कुमार मोदी, जीतन राम मांझी आदि थे। बाहर आकर सुशील मोदी ने दावा किया कि नई सरकार को 132 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया!!!

Facebook Comments