Do-not-buy-these-things-the-bihar-news

दिवाली में धनतेरस को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल

दिवाली के 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 17 अक्टूबर 2017 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन गृहोपयोगी सामान खरीदने की प्राचीन परम्परा है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की पूजा कर बर्तन आदि की खरीददारी कर घर लाना अति शुभफलदायक माना जाता है। लेकिन मान्यता के अनुसार कुछ चीजे खरीदने को नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

  1. धनतेरस के दिन शीशे का सामान नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इसका संबंध राहु से होता है और राहु को नीच ग्रह माना जाता हैं। इसलिए कांच का सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
  2. इस दिन एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना वर्जित है। इसका संबंध भी राहु से होता है इसलिए इसको शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है।
  3. धनतेरस के दिन किचन में काम आने वाली वस्तुएं जैसे नुकीला वस्तु, चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।

ये सभी वस्तुएं नहीं खरीदने की धरना, आस्थाओं और धार्मिक भावनाओं पर आधारित है।

Facebook Comments