वैशाली में बस टेंपो की टक्कर 11 लोगों की मौत

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर मंगलवार की सुबह 9:30 बजे एक बस ने टेंपो (ऑटोरिक्शा) को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो पर सवार 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। जिनके पांच महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

hajipur-nh-77-accidentसभी मृतक गोरौल के थे, हादसे में 8 महीने की एक मासूम की भी मौत

दुर्घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय पुरानी बाजार के पास हुई। बस ओवरटेक कर आगे निकल ने के चक्कर में टेंपो से भीड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी फिर टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो पर सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।आठ घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचते-पहुंचते एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद बाकी घायलों को पीएमसीएच भेज दिया गया जहां 8 माह के एक मासूम की भी मौत हो गई। अन्य छह घायलों की हालत गंभीर है।

दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है। ओवरटेक के कारन दुर्घटना घटी। बस के चालक पर FIR दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

                                 -राकेश कुमार, एसपी, वैशाली

घटना के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग पर 4 घंटे तक NH को जाम रखा और बस में तोड़फोड़ की। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला है जबकि खलासी अंकुर राय घायल हो गया। जय मां चामुंडा नाम की यह बस दरभंगा के किसी व्यक्ति की है जो पटना से सीतामढ़ी जा रही थी।

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे की सुचना मिलते ही इसमें मरे गए सभी यात्रियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की। साथ ही घायलों का निःशुल्क समुचित इलाज करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

 

Facebook Comments