INDvNZ: विराट की सेंचुरी पर भारी लाथम का सैंकड़ा, न्यूजीलैंड की बड़ी जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। कप्तान विराट कोहली की सेंचुरी पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम का सैंकड़ा भारी पड़ा और कीवी टीम ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है। लाथम 102 गेंद पर 103 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

लाथम और रोस टेलर ने तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद कीवी टीम को वापसी दिलाई। इन दोनों के बीच अविजित 200 रनों की साझेदारी हुई। टेलर 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। उस समय न्यूजीलैंड को जीत के लिए महज एक रन चाहिए था।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को कोलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल ने अच्छी शुरुआत दी थी। जसप्रीत बुमराह ने मुनरो को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। मुनरो 28 रन बनाकर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे। इसके बाद कुलदीप यादव ने कप्तान केन विलियमसन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। विलियमसन 6 रन बनाकर केदार जाधव को विकेट थमा बैठे। 62 रनों तक कीवी टीम ने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद 80 रनों पर कीवी टीम को तीसरा झटका लगा। गप्टिल 32 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। दिनेश कार्तिक ने उनका शानदार कैच लपका।

कप्तान विराट कोहली ने अपने 200वें वनडे मैच को खास बनाते हुए शानदार सेंचुरी जड़ी। विराट ने 125 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद 121 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 280 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए और आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 15 गेंद पर 26 रन बना डाले। विराट के रूप में भारत को 7वां झटका लगा था।

हार्दिक पांड्या 16 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह से भारत को 238 रनों पर छठा झटका लगा। विराट एक छोर संभाले हुए हैं। इससे पहले भारत को महेंद्र सिंह धौनी के रूप में पांचवां झटका लगा था। धौनी 25 रन बनाकर आउट हुए थे। दिनेश कार्तिक 37 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। इस तरह से भारत को 144 रनों पर चौथा झटका लगा था।

कप्तान विराट ने अपने 200वें वनडे मैच में पचासा जड़ डाला है। विराट ने पहले छक्का और फिर चौका जड़ फिफ्टी पूरी की। ट्रेंट बोल्ट ने दो और मिशेल सैंटनर, टिम साउदी ने एक-एक विकेट लिया है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 71 रनों तक भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट और कार्तिक के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान विराट का साथ देने महेंद्र सिंह धौनी क्रीज पर आए हैं।

भारत की खराब शुरुआत

भारत की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन महज 9 रन बनाकर आउट हो गए, उस समय भारत का स्कोर 3.2 ओवर में 16 रन था। इसके बाद रोहित शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। केदार जाधव ने 12 रनों की पारी खेली और भारत का स्कोर 71/3 हो गया।

भारत ने पिछली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर  4-1 से जीत दर्ज की थी, जबकि कप्तान विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं थे और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी टीम से बाहर थे। उपकप्तान रोहित शर्मा ने 296 रन बनाये जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। अजिंक्य रहाणे ने चार अर्धशतक समेत 244 रन जोड़े जबकि हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने 222 रन बनाये। महेंद्र सिंह धोनी ने भी उम्दा बल्लेबाजी की।

Facebook Comments