बच्ची से दुष्कर्म मामले में राजद नेता का बेटा गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

thebiharnews-in-jd-leader-s-son-manish-kumar-arrested-in-rape-caseबिहार के राजद नेता के बेटे को राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनीष कुमार पांडेय ने दुष्कर्म कर बच्ची के शरीर को कई जगह दांतों से भी काटा।
इससे बच्ची सदमे में चली गई और परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पश्चिमी चंपारण जाकर 20 नवंबर को शादी भी कर ली और नेपाल भागने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, अमर कॉलोनी के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाली प्रिया (बदला हुआ नाम) ने 20 नवंबर को शिकायत दी कि पड़ोसी युवक ने 17 नवंबर को उनकी बेटी से दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

मासूम को जब ब्लीडिंग होने लगी तब परिजनों को इसका पता लगा। पॉक्सो, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह की देखरेख में एसआई मनोज कुमार आदि की टीम ने जांच शुरू की।

इसमें पता लगा कि आरोपी ऑटो चालक मनीष गायब है। वह पीड़िता की ही बिल्डिंग में किराये पर रहता था। इसी कारण बच्ची उससे घुल-मिल गई थी। पुलिस ने आरोपी को पश्चिमी चंपारण स्थित घर से 23 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने ही पकड़वाया

आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार, मनीष के पिता शत्रुघ्न पांडेय व भाई बिहार में राजद के नेता हैं। पिता वहां के प्रधान हैं। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी में उसके पिता और भाई ने पुलिस की सहायता की।

ये भी पढ़े : तेज गति से ट्रेन आते देख कूदे नदी में !

Facebook Comments