jdu-executive-meeting-the-bihar-news

जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में अहम मुद्दों पर मंथन जारी

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक आज 1, अणे मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सुबह 11 बजे से जारी है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत सभी जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी और राज्य कार्यकारिणी के करीब 200 सदस्य शामिल हो रहे है। इस दौरान पार्टी के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दाें पर मंथन जारी है। बैठक में पार्टी के बागी नेता शरद यादव पर भी चर्चा तय मानी जा रही है।

जिसके बाद शरद यादव पर पार्टी की ओर से कोई फैसला लिये जाने की संभावना जतायी जा रही है।

जदयू आगामी दो अक्‍टूबर को……

जानकारी के अनुसार रविवार को पटना में जदयू की राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्‍तार तथा आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना है। बताया जाता है कि बैठक में पार्टी आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तय करेगी। जदयू आगामी दो अक्‍टूबर को बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रही है। बैठक में इस अभियान पर भी चर्चा तय मानी जा रही है। यह अभियान आगामी चुनावों में पार्टी के अहम मुद्दे होने जा रहे हैं।

शरद यादव के विवाद का निबटारा भी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: बिहार कांग्रेस में मचे घमासान पर पटना में बोले दिग्विजय….

इससे पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष…….

मालूम हाे कि एनडीए के साथ सरकार बनने के बाद आयोजित हो रही पहली कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रम तय किये जायेंगे। इससे पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को उनके आवास में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसमें कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह ने उस पर अपना विचार रखा। बैठक में मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक लेसी सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, डॉ रणवीर नंदन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: अच्छी ख़बर : बिहार में होगा हजारों करोड़ का निवेश, आएंगी नई नौकरियां

Facebook Comments