the-bihar-news-laloo-support-yashwant

यशवंत सिन्हा को मिला राजद प्रमुख का साथ

बिहार: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि भाजपा के यशवंत सिन्हा ने सच को सामने लाने की हिम्मत दिखाई है। उनकी यह बात पूरी तरह से सच है कि तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी और बाद में जीएसटी ने करारा प्रहार किया है। इससे अर्थव्यवस्था तो धराशायी हुई ही है, व्यापारियों के लिए भी माहौल ठीक नहीं है।

श्री प्रसाद ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के लेख में कथित रूप से उल्लेखित तथ्यों को सामने लाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की आज मजबूरी हो गई है कि या तो वह चुप रहें या फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करें। तानाशाही और फासीवाद का इससे बड़ा उदाहरण कोई दूसरा नहीं हो सकता है। शासन में सारी चीजें प्रधानमंत्री के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।

पूरी सरकार सिर्फ पीएम के महिमामंडन में लगी है। यह सही नहीं कि प्रधानमंत्री ही विदेशमंत्री और वित्तमंत्री के रूप में काम करें। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। श्री प्रसाद के अनुसार भाजपा के यशवंत सिन्हा ने अपने लेख में इन सारी बातों का उल्लेख करने की हिम्मत दिखाई है।

ये भी पढ़े: पटना : बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी की छुट्टी

Facebook Comments