कुछ अलग : छठ घाटों पर दहेज और बाल विवाह के खिलाफ दिखेगा संदेश

छठ घाटों की तैयारी के साथ-साथ पटना नगर निगम घाट पर व्रतियों को दहेज मुक्त विवाह का संदेश भी देगा। इसके साथ ही बाल विवाह जैसी बुराइयों को खत्म करने का भी अभियान चलाएगा। इसके लिए निगम के सभी घाटों पर इससे संबंधित बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज मुक्त और बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें : औरंगाबाद : देव में छठी मईया को अर्घ्य देने जुटेंगे 10 लाख लोग

छठ घाटों पर इन बुराइयों के खिलाफ सकारात्मक संदेश देने का प्रयास निगम द्वारा किया जा रहा है। इन बैनरों को ऐसे स्थानों पर लगाया जा रहा है जहां लोगों की नजर आसानी से पड़ जाए। अभी लॉ कॉलेज घाट से लेकर सिटी के 59 घाटों पर ऐसे बैनर पोस्टर टांग दिए गए हैं

Facebook Comments