Mumbai-Pav-Bhaji-The-Bihar-News-(1024)

मुंबईया पाव भाजी

मुंबई की पाव भाजी बहुत ही मशहूर है आइए आज बनाना सीखते हैं मुंबईया पाव भाजी।

सामग्री :

  • पाव ब्रेड 5 पीस
  • मक्खन100 ग्राम
  • उबले हुए आलू 250 ग्राम
  • मटर और पालक 100 ग्राम प्रत्येक
  • शिमला मिर्च और गाजर  एक एक
  • कटा हुआ प्याज दो
  • टमाटर चार
  • पत्तागोभी कटी हुई आधा कटोरी
  • फूलगोभी कटी हुई आधा कटोरी
  • नींबू का रस 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पिसी हुई आधा चम्मच
  • पाव भाजी मसाला 2 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि:

     सब्जियों को काटकर कुकर में एक सीटी आने तक पकाएं।
     एक कढ़ाही  में थोड़ा मक्खन डालकर प्याज को हल्का भूने।
     इसमें सब्जियाँ डालकर पकने दें।
     अब उबले हुए आलू को छीलकर मैस करें और सब्जी के मिश्रण के साथ अच्छी तरह से घोंटे।
     नमक, लाल मिर्च पाउडर , पाव भाजी मसाला तथा थोड़ा मक्खन डालकर कुछ और भुने।
     अब इसमें नींबू का रस मिला दे।  भाजी तैयार है।
     पाव ब्रेड को बीच से काटकर कर तवे पर मक्खन डालकर दोनों तरफ से सेंके  और भाजी के साथ
     गर्मागर्म परोसे।           
     भाजी को पूरी और पराठे के साथ भी खाया जा सकता है.

Facebook Comments