पटना यात्रा को यादगार बनाते ये प्रमुख पर्यटन स्थल (Tourist Places)

बिहार की राजधानी पटना का गौरवमय इतिहास रहा है। पर्यटन की दृष्टि से बिहार के सभी स्थलों में पटना एक विशेष स्थान रखता है। आइये जाने बिहार के उन प्रमुख स्थलों के बारे में जो आपकी बिहार यात्रा को यादगार बनाने में सहायक होंगे।

1. पटना संग्रहालय


1917 में बना बिहार का पहला संग्रहालय स्थानीय लोगों में जादूघर के नाम से भी जाना जाता है। इस म्यूज़ियम में मौर्य, शक, कुषाण तथा गुप्त काल के हिन्दू, जैन तथा बौद्ध धर्म की कई निशानियाँ हैं। लगभग २० करोड़ वर्ष पुराने पेड़ के 16 मीटर लंबा तने का फॉसिल, भगवान बुद्ध की अस्थियाँ तथा दीदारगंज, पटना सिटी से प्राप्त यक्षिणी की मूर्ति यहाँ की विशेष धरोहर है। बिहार के पुरातत्वाविदों द्वारा किए गए अनुसंधानों को समग्र रूप से इस संग्रहालय में रखा गया है। इसमें मौर्य और गुप्तव काल की मूर्तियाँ (पत्थ र, टेराकोटा, और लोहे की बनी हुई), मुगलकाल के सिक्के, तिब्बती थंग्का चित्र आदि संरक्षित है।

Facebook Comments