Rawan Vadh Event at Gandhi Maidan, Patna (File Photo) | The Bihar News
Rawan Vadh Event at Gandhi Maidan, Patna (File Photo) | The Bihar News

21 से होगा रामलीला समारोह का आगाज, 70 फीट का होगा विशालकाय रावण का पुतला

श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह समिति की ओर से इस वर्ष वृंदावन के प्रख्यात राधा कृष्ण सर्वेश्वर मंडली रामलीला समारोह की प्रस्तुति देगी। आचार्य गिरीराज वशिष्ठ जी के नेतृत्व में श्री नागा बाबा ठाकुरबाड़ी, कदमकुआं में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष कमल नोपानी व सचिव अरुण कुमार ने दस दिवसीय रामलीला के कार्यक्रम की जानकारी सोमवार को दी।

गांधी मैदान में आयोजित होगा रावण वध कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि प्रथम दिन श्रीगणेश पूजन व नारद मोहभंग। द्वितीय दिन रावण दिग्विजय पृथ्वी पुकार व राम जन्म। तृतीय दिन विश्वामित्र आगमन व ताड़का वध। चतुर्थ दिन अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका दर्शन। पंचम दिन धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद, श्रीराम जानकी विवाह। षष्ठम दिन श्रीराम वनवास, निषाद राज भेंट। सप्तम दिन केवट संवाद, राजा दशरथ स्वर्गवास, अष्ठम दिन सीता हरण, वाली वध, नवम दिन अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्तिवाण और दशम दिन रावण वध का आयोजन गांधी मैदान में होगा। एकादश दिवस पर भरत मिलाप व राजतिलक व रामलीला का समापन होगा।

किन्नरों की होगी कार्यक्रम में प्रस्तुति

डॉ. तिलक राज गांधी ने बताया कि इस वर्ष रावण वध में प्रमुख आकर्षण नव दुर्गा की प्रस्तुति होगी। जो पहली बार किन्नर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का काम श्री दशहरा कमेटी के द्वारा होगा। दुर्गा प्रस्तुति रेशमा प्रसाद के साथ 20 किन्नरों का समूह जीवंत प्रस्तुति के लिए निरंतर रिहर्सल में जुटा है। रावण वध से पूर्व रुद्र प्रयाग संगठन से 14 कलाकार नृत्य प्रस्तुति देंगे।

21 से रामलीला का होगा आगाज

अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि रावण वध कार्यक्रम इको फ्रेंडली पटाखे का इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि रावण वध कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों को स्वास्थ्य की कोई परेशानी नहीं हो। रावण के पुतले का साइज 70 फीट होगा। 21 से रामलीला समारोह का आगाज हो जाएगा।

Facebook Comments