thebiharnews-in-rape-punishment-different-countriesक्या है भारत में बलात्कार की सजा, क्या है दुनियां के विभिन्न देशो में बलात्कार की अधिकतम सजा (Rape Punishment in different countries). आइयें जानते है इन्ही सवालों के जवाब।

इसमें कोई शक नहीं कि रेप यानि बलात्कार को साधारण गुनाह नहीं। यह एक ऐसा पाप है जिसकी सजा मिलनी ही चाहिए। हालांकि भारत में इसके लिए कोई बहुत बड़ी सजा भारत में अभी तक है ही नहीं, किन्तु 2013 के कानून के अनुसार इस जुर्म के लिए उम्रकैद, ताउम्रकैद और दुर्लभ केस में मौत की सजा का भी प्रावधान है।

भले ही भारत को इस घिनौने जुर्म के लिए सख्त कानून बनाने के लिए कई साल लग गए हों, मगर दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं, जहां बलात्कार जैस अपराधों के लिए भारी और सख्त सजा दी जाती है। आइए डालते हैं ऐसे देशों पर एक नजर:

10. फ्रांस | France

thebiharnews-in-rape-punishment-different-countries-Franceफ्रांस में रेप की सजा है कैद। हालांकि इस कैद में मुजरिम को 15 साल जेल में बिताने होते हैं, मगर यदि पीड़ित व्यक्ति की उम्र 15 साल या उससे कम है, तो इस 15 साल से बढ़ा कर 20 साल भी कर दिया जाता है। अगर इस जुर्म से पीड़ित के मृत्यु हो जाती है तो कैद की सीमा अधिकतम 30 साल तक हो सकती है। इसके अलावा रेप के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न करने पर मुजरिम को ताउम्र जेल में रहना पड़ सकता है।

9. नीदरलैंड | Netherland

thebiharnews-in-rape-punishment-different-countries-Netherlandनीदरलैंड मे रेप की परिभाषा बहुत ही अलग है। किसी भी प्रकार का सेक्सुअल उत्पीड़न या जबरन सेक्स, यहां तक की बिना इच्छा के ‘लिप लॉक’ को भी रेप माना जाता है। इस जुर्म के लिए 4 से 15 साल तक की कैद हो सकती है। सजा के लिए पीड़ित की उम्र को भी देखा जाता है। नीदरलैंड में 18 साल से कम उम्र की वेश्या के साथ की गई जबरदस्ती भी रेप मानी जाती है।

ये भी पढ़े : एस्प्रिन टेबलेट के ऐसे इस्तेमाल जो आप सपने में भी नहीं सोच सकते : Aspirin Tablet

8. ग्रीस | Greece

thebiharnews-in-rape-punishment-different-countries-Greeceग्रीस की कानूनी किताबों में रेप की परिभाषा बड़ी ही स्पष्ट है। ग्रीस में की गई किसी भी प्रकार का शारीरिक शोषण, यौन उत्पीड़न, जान के मारने की धमकी देकर किया गया सेक्स या क्षमता से अधिक सेक्स रेप माना जाता है। इस जुर्म में अपराधी को कैद की सजी दी जाती है। हालांकि कैद में भी अपराधी को जानवरों की तरह बेड़ियों में बांध कर रखा जाता है।

7. चीन | China

चीन में रेप की सजा के रूप में ‘कैपिटल पनिशमेंट’ दी जाती है। अब तक रेप की सजा में कई लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। चीन में इस जुर्म की सजा बड़ी तेजी से दी जाती है। कुछ महीने पहले मौत की सजा दिए जाने के बाद, चार आरोपी बेगुनाह साबित किए गए।

6. अफगानिस्तान | Afganistan

अफगानिस्तान में बलात्कारी के लिए सीधे मौत की सजा ही है। अफगानिस्तान एक मुस्लिम देश है और यहां का कानून इस्लामी कानून मानता है। आरोपी के गुनाह करने के चार दिनों के अंदर ही सिर में गोली मार के मौत दी जाती है।

ये भी पढ़े : इस महिला की बॉडी देख लोग इन्हें कहते हैं ‘लेडी हल्क’

5. उत्तर कोरिया | North Korea

उत्तर कोरिया वैसे भी कभी भी अपराधियों के प्रति दया या सहानुभूति नहीं दिखाता। यहाँ रेप के लिए सिर्फ एक ही सजा- मौत। उत्तर कोरिया में बलात्कारी के सिर में कई गोलियां दागी जाती है, जिससे मौत भी दर्दनाक हो।

4. संयुक्त अरब अमीरत | UAE

संयुक्त अरब अमीरत में कई जुर्मों के लिए कुछ अलग-अलग सजाएं हैं, किन्तु बलात्कारी को सीधे मौत की सजा सुनाई जाती है। यूएई के कानून के अनुसार यदि किसी मे सेक्स से जुड़ा अपराध किया है तो 7 दिनों के अंदर उसकी मौत निश्चित है। गुनाहगार को सात दिनों के भीतर ही फांसी दे दी जाती है।

3. मिस्त्र | Egypt

एक और मुस्लिम देश मिस्र में भी रेप के लिए मौत की सजा है। यहां बलात्कार का पाप करने वाले को सीधा फांसी दी जाती है। कुछ समय पहले 10 लोगों ने मिल कर एक महिला का बलात्कार किया था। उनको बड़ी दर्दनाक मौत नसीब हुई।

ये भी पढ़े : यह है रहस्यमयी गांव, जहां जाने वाला नहीं लौटता है जिंदा

2. ईरान | Iran

thebiharnews-in-rape-punishment-different-countries-Iranईरान में भी रेप के लिए बहुत सख्त सजा दी जाती है। यौन उत्पीड़न के शिकार हुई महिला को ईरान में पूरा न्याय मिलता है। वैसे तो ईरान में कई अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान है, मगर यहां दी जाने वाली मौत की सजाओं में 15% केस रेप के होते हैं। हालांकि ईरान में महिला को मुआवजे के लिए राजी करने का भी प्रावधान है। इसके बावजूद अपराधी को 100 कोड़े मारे जाते है और उम्रकैद भी हो सकती है।

1. साउदी अरब | Saudi Arab

साउदी अरब भी एक मुस्लिम देश है, इस वजह से यहां के कानून भी इस्लामी नियमानुसार बने हुए हैं। यहां किसी महिला को बेआबरू करने पर मौत की सजा दी जाती है मगर यह सजा बड़ी दर्दनाक है। यहां रेप के गुनाहार को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक वो मर न जाए। यहां जुर्म की मौत आसान नहीं क्योंकि गुनाहगार पूरी पीड़ा और यातना से गुजरना पड़ता है।

उम्मीद है कि हमारे देश में भी इस घिनौने और अमानवीय अपराध की पीड़िताओँ को भी पूरा न्याय समय से मिलेगा ताकि देश में फिर से कोई ‘निर्भया’ न हो।

ये भी पढ़े : देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लाने की कोशिश कर रही है यामाहा

Facebook Comments