ration-card-aadhar-link-the-bihar-news

फर्जी राशन कार्ड रद्द होंगे, जांच जारी

जिला प्रशासन मानक के अनुसार जांच के बाद ही नए राशन कार्ड निर्गत कर रहा है। प्रशासन ने फ़िलहाल डेढ़ लाख राशन कार्ड को जाँच के घेरे में रख दिया  है, जिनमे से करीब 90 हजार राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। उनके राशन उठाने  पर रोक लगा दी है। जांच के बाद अहर्ता में नहीं आने वाले 90 हजार राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं, जबकि 7000 की जांच जारी है।

अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे जांच

राशन कार्ड की जांच अनुमंडल पदाधिकारियों के स्तर पर हो रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत पात्र परिवारों को ही अब राशन कार्ड मिलेगा। आर्थिक जनगणना के सर्वे को आधार बनाकर राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है। 20 हजार से अधिक आय वाले लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जा रहा है। पटना जिले में 10 लाख कार्ड धारी है इसमें से अधिसंख्य लोगों की आय 20000 से अधिक है।

यह भी पढ़े: RBI: ₹200 का नया नोट आज से चलन में

  • अब तक 90 हजार राशन कार्ड रद्द, 60 हजार का हो रहा सत्यापन
  • नया राशन कार्ड रहेगा आधार, बैंक खाता, मोबाइल नंबर से लिंक

किन लोगों को नहीं मिलेगा राशन

  • तीन कमरे या उससे अधिक का पक्का मकान में रहने पर।
  • परिवार के सदस्य की आय प्रतिमा 20000 से अधिक होने पर।
  • घर में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, फ्रिज और वाशिंग मशीन रहने पर।
  • घर में एयर कंडीशनर होने पर।
  • परिवार के किसी सदस्य के सरकारी नौकरी में रहने पर (अनुसूचित-जाति, जनजाति में ग्रुप डी छोड़कर)।
  • परिवार के किसी सदस्य के आयकरदाता होने पर।

यह भी पढ़े: जियो (Jio) 4जी फोन की बुकिंग जल्द होगी शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

Facebook Comments