2बदलते देखा पटना को

पिछले 50-55 वर्षों में पटना को तेजी से बदलते देखा है। इसकी शुरुआत 74-75 के आसपास हुई थी। कहां गया कि जब शहर में पाँच सितारा होटल नहीं होगा तब तक पर्यटन का विकास नहीं हो सकता है।

लिहाजा होटल मौर्या का निर्माण शुरू हुआ उसी दौरान गार्डिनर रोड में होटल पाटलिपुत्र अशोक का निर्माण भी शुरू हुआ। 1977 में इन दोनों के चालू होने के बाद आर ब्लॉक चौराहे पर होटल चाणक्य का निर्माण भी शुरू हुआ जो 1980 के आसपास पूरा हुआ। इसी के साथ जगह-जगह गगनचुंबी इमारते भी बनने लगी।

ये भी पढ़े : बिहार में एशिया की सबसे बड़ी और प्राचीन चीनी मिल!!