Sunanda-pushkar-shashi-throor-The-Bihar-News

सुनंदा पुष्कर भारत के केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी और एक सफल व्यापारी थी। उनकी मौत को 4 साल हो चुके हैं पर अभी भी उनका केस सुलझ नहीं पाया है। उनकी मौत का कारण उनके पति शशि थरूर व मेहर तरार को ठहराया गया। मेहर तरार एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं। मेहर ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह शशि थरूर से दुबई में एक सोशल फंक्शन में मिली और फिर उनकी बात ट्विटर और मेल पर होती रहती थी। उसके बाद उन दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे। इस बात से नाखुश सुनंदा पुष्कर ने मेहर तरार से मेल के जरिए ही बात की मगर बात नोकझोंक में बदल गई और अगले दिन ही पुष्कर की मौत की खबर आई।

सुनंदा पुष्कर का जन्म 1 जनवरी 1962 को कश्मीर के सोपोर में हुआ। उनकी पढ़ाई श्रीनगर के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ वूमेन से हुई थी। शशि थरूर से उनकी शादी 2010 में हुई।

आईपीएल विवाद से भी जुड़ी
अप्रैल 2010 में इंडियन प्रीमियर लीग की कोच्चि टीम की खरीद में शशि थरूर की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए थे। उसी आईपीएल विवाद में सुनंदा पुष्कर का नाम चर्चित हुआ था। वह कोच्चि टीम के हिस्सेदार थी। मामला इतना गंभीर हो गया था कि शशि थरूर को पद से इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन कुछ समय बाद उन्हें मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल कर लिया गया था। इसी विवाद के बाद सुनंदा पुष्कर को भी हिस्सेदारी छोड़नी पड़ी थी।

जनवरी 2014 में हुई थी मौत
सुनंदा पुष्कर की मौत दिल्ली के नामी फाइव स्टार होटल के एक कमरे में हुई थी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर को पत्नी की खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में आईपीसी की धारा 498 ए पति व उनके रिश्तेदारों द्वारा महिला को प्रताड़ित करना और धारा 306 खुदकुशी के लिए उकसाना के तहत आरोप शामिल किए हैं।

Facebook Comments