चाय पीने से होने वाले 5 नुकसान

The-Bihar-News-side-effects-of-drink-tea-it-can-cause-cancerब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार ज्यादा चाय पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के चांस बढ़ते हैं। इसके अलावा भी ज्यादा चाय पीने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल की चीफ डाइटिशियन स्वीटी यादव एक दिन में तीन कप से ज्यादा चाय अवॉयड करने की सलाह देती हैं। वे बता रही हैं चाय पीने से होने वाले 5 नुकसान के बारे में।

चाय बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान :

  • चाय पत्ती, दूध और शक्कर को एक साथ उबालकर चाय नहीं बनाएं। पहले पानी उबालें। फिर चाय पत्ती डालें। आखिर में दूध डालें।
  • चाय के पानी को एक बार ही उबालना काफी है। तीन मिनट से ज्यादा चाय उबालेंगे तो पानी में ऑक्सीजन की कमी होगी। चाय का टेस्ट खराब होगा।
  • चाय की पत्ती को हमेशा उबलते पानी में ही डालें। इससे चाय का कलर और फ्लेवर दोनों अच्छा आता है।
  • आधे घंटे से ज्यादा रखी हुई चाय न पिए। इससे इनडाइजेशन हो सकता है।

ये भी पढ़े : मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के के तरीके

चाय पीने से बच्चों की सेहत पर क्या असर होता है?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पेडियेट्रिक्स की रिसर्च के अनुसान चाय पीने से बच्चों की बॉडी पर ये नेगेटिव इफेक्ट हो सकते हैं :

  • इसमें मौजूद कैफीन से ब्रेन पॉवर कम होती है।
  • इसमें शक्कर होती है। ज्यादा चाय पीने से बच्चों के दांत खराब होते हैं।
  • इससे बॉडी में कैल्शियम का अब्जॉबर्शन पूरी तरह नहीं होता है। हड्डियां कमजोर होती हैं।
  • इसमें मौजूद कैफीन से बच्चों को इनडाइजेशन हो सकता है। पेट की प्रॉब्लम बढ़ती है।

जानिए चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं…

  • ज्यादा चाय पीने से मुँह से पेट को जोड़ने नलिया डैमेज़ होती है। इससे कैंसर हो सकता है।
  • चाय में फ्लोरिड होता है। ज्यादा चाय पीने से हड्डिया कमज़ोर होती है।
  • ज्यादा चाय पीने से बार बार यूरिन आता है। इससे सोडियम, पोटासियम जैसे मिनरल भी बाहर निकल जाते है। इससे कमजोरी बढ़ती है।
  • चाय में टैनिन, टायलिन होता है। इससे इंडाइजेसन हो सकता है। पेट की प्रॉब्लम बढ़ती है।
  • चाय में कैफीन होता है। बार बार चाय पीने से सरदर्द और थकान होती है।

ये भी पढ़े : हृदय सम्बंधित बिमारियों को दूर करता है लहसुन

Facebook Comments