Time-Travel-The-Bihar-News

टाइम ट्रैवल (Time Travel) यानि समय यात्रा :

जब भी हम-लोग टाइम मशीन या टाइम ट्रैवल शब्द सुनते है तो बहुतों के मन में एक सवाल उभर कर आता है, क्या समय यात्रा संभव है? क्या कभी मनुष्य इतना प्रगतिशील हो पायेगा की वह समय यंत्र यानि टाइम मशीन को बना पाएगा ? क्या हम-लोग भूत काल या भविष्य में जा सकते है? और भी ना जाने कितने सवाल मन में आ ही जाते है। समय यात्रा के बारे में हर वैज्ञानिक की अपनी अपनी राय है ,कुछ लोग का कहना है की समय यात्रा संभव नही है तो कुछ का कहना है की यह संभव है। टाइम मशीन पर आधारित बहुत सी फ़िल्में और नॉवेल है, जो काफी प्रचलित है।

लेखक हर्बट जार्ज वेल्स का उपन्यास

इंग्लैंड के मशहूर लेखक हर्बट जार्ज वेल्स ने 1895 में ‘द टाइम मशीन’ नामक एक उपन्यास प्रकाशित किया, तो समूचे यूरोप में तहलका मच गया। इस उपन्यास में वेल्स ने ‘टाइम मशीन’ की अद्भुत कल्पना की। यह उनकी कल्पना का एक ऐसा आविष्कार था, जिसे विश्व भर में विज्ञान लेखक आज तक उपयोग कर रहे हैं। उपन्यास से प्रेरित होकर इस विषय पर और भी कई तरह के कथा साहित्य रचे गए। इस कॉन्सेप्ट पर हॉलीवुड में कई फ़िल्में भी बनी।

 आगे पढ़े: स्टीफ़ंस हॉकिंस और आइंस्टीन की थ्योरी 

यह भी पढ़े: जानिए क्या है Sarahah मैसेजिंग ऐप्प, कैसे करें इस्‍तेमाल

Facebook Comments