thebiharnews-in-train-become-full-due-to-chhath

छठ पूजा के दौरान बिहार आने वाली तमाम ट्रेनें हाउसफुल हो चुकी है। किसी भी ट्रेन में बर्थ खाली नहीं है। हवाई जहाज का किराया भी आसमान छू रहा है।

छठ पूजा के दौरान दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, विशाखापतनम, भूवनेश्वर, हावड़ा, अंबाला, अमृतसर, गुवाहाटी, पुणे ही नहीं झारखंड की ओर से आने वाली तमाम ट्रेनें हाउसफुल हो चुकी हैं। किसी भी ट्रेन में कोई भी बर्थ खाली नहीं है।

संपूर्ण क्रांति ही नहीं दिल्ली व मुंबई की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में नो रूम के बोर्ड लग चुके हैं। छठ पूजा में घर आने वाले यात्रियों में काफी मायूसी देखने को मिल रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि विमान का किराया भी अब आसमान छूने लगा है।

नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनें

12394 संपूर्ण क्रांति – 25 तक हाउसफुल
12310 राजधानी एक्स – 25 तक
12424 गुवाहाटी राजधानी- 24 तक फुल
12368 विक्रमशिला – 23 तक हाउसफुल
12392 श्रमजीवी – 23 तक हाउसफुल
12402 मगध एक्स- 23 तक हाउसफुल
12304 पूर्वा एक्स – 23 तक हाउसफुल
14056 ब्रह्मपुत्र – 23 तक हाउसफुल
12570 गरीब रथ – 25 तक फुल
22406 भागलपुर गरीबरथ- 23 तक फुल
13414 फरक्का एक्सप्रेस- 22 तक फुल
12488 सीमांचल एक्स – 23 तक फुल

ये भी पढ़े : Diwali bonanza : बिहार में राज्यकर्मियों को सरकार की ओर से नया भत्ता

मुंबई से आने वाली

12141 एलटीटी पाटलिपुत्र- 24 तक फुल
13202 कुर्ला-राजेन्द्र नगर- 24 तक फुल
12519 एलटीटी एसी एक्स- 23 तक
12336 एलटीटी भागलपुर- 23 तक
15645 एलटीटी गुवाहाटी- 23 तक
15647 एलटीटी गुवाहाटी- 22 तक
12362 मुंबई आसनसोल – 22 तक
82356 सुविधा एक्स- 23 तक
12546 कर्मभूमि एक्स- 22 तक
22913 बांद्रा पटना हमसफर- 22 तक
19049 बांद्रा पटना एक्स- 22 तक
12741 वास्कोडिगामा एक्स- 22 तक
12149 पुणे एक्स – 25 तक फुल

बंगलुरु से आने वाली ट्रेनें

12295 संघमित्रा – 23 अक्टूबर तक
22352 यशवंतपुर पाटलिपुत्र- 25 तक
12578 बागमती – 25 तक
22643 एरनाकुलम एक्स- 22 तक फुल
16359 एरनाकुलम एक्स- 23 तक फुल
12791 सिकंदराबाद दानापुर- 23 तक
07091 सिकंदराबाद रक्सौल- 23 तक

हवाई जहाज का किराया

दिल्ली से पटना

18 अक्टूबर – 9200 से 23389 रु.
19 अक्टूबर – 7000 से 19665 रु.
20 अक्टूबर – 6000 से 19890 रु.
21 अक्टूबर – 6000 से 20190 रु.
22 अक्टूबर – 6500 से 20190 रु.
23 अक्टूबर – 6200 से 19665 रु.

मुंबई से पटना

18 अक्टूबर – 13500 से 28531
20 अक्टूबर – 12500 से 28531
21 अक्टूबर – 10200 से 27531
22 अक्टूबर – 9000 से 29581

बेंगलुरु से पटना

18 अक्टूबर – 11500 से 17000
20 अक्टूबर – 7000 से 18000
21 अक्टूबर- 6800 से 20000
22 अक्टूबर – 7500 से 34000

ये भी पढ़े : बिहार: छठ पर्व से पहले पटना के सभी घाट तैयार होंगे

Facebook Comments