व्हाट्सएप में जल्दी शुरू हो सकता है ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर

व्हाट्सएप ग्रुप में आप वीडियोकॉलिंग का मजा भी ले सकेंगे। दऱअसल व्हाट्सएप ने इस बात की पुष्टि की है कि वह लेटेस्ट बीटा वर्जन पर एंड्रायड के लिए ग्रुप वाइस कॉलिंग का टेस्ट कर रहा है। इससे पहले यह सिर्फ खबरों में ही आ रहा था लेकिन अब इस खबर की पुष्टि कर दी गई है। WaBetaInfo वेबसाइट ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

सबसे पहले भारत में माइक्रोसॉफ्ट ने इसी साल फरवरी में अपना स्काइप लाइट वर्जन पेश किया था। कंपनी ने स्काइप लाइट पर ‘ग्रुप वीडियो कॉल’ फीचर जारी कर दिया। इसी को देखते हुए व्हाट्सएप ने भी ग्रुप वीडियो कॉल’ फीचर जारी करने की पुष्टि की है। अब व्हाट्सएप में ग्रुप में वाइज और वीडियो दोनों की सुविधा मिलेगी। फेसबुक पर पहले से इसके मैसेजर एप पर यह सुविधा है।

Facebook Comments