1माँ मुंडेश्वरी मंदिर (Maa Mundeshwari Tample)

Mundeshwari-Thebharnews_Temple-Cover

बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर क्षेत्र में पवरा पहाड़ी पर 650 फीट की ऊँचाई पर स्थित माँ मुंडेश्वरी का मंदिर देश के सर्वाधिक प्राचीन व सुंदर मंदिरों में एक है। यदि आपकी पर्यटन व तीर्थाटन में रुचि है तो आपको कैमूर पहाड़ पर मौजूद मुंडेश्‍वरी धाम की यात्रा एक बार अवश्य‍ करनी चाहिए। यहां की यात्रा में ऊँची पहाड़ी, घने जंगल और प्राचीनतम धरोहर की सैर और माँ के दर्शन, सारे सुख आपको एक साथ मिलते हैं। शायद यही कारण है कि पहाड़ के ऊपर बने इस सुंदर मंदिर में जो एक बार आता है, वह बार-बार आना चाहता है।

मुंड़ेश्वरी देवी मंदिर भगवान शिव और देवी शक्ति को समर्पित है।कहते हैं कि चंड-मुंड के नाश के लिए जब देवी उद्यत हुई थीं तो चंड के विनाश के बाद मुंड युद्ध करते हुए इसी पहाड़ी में छिप गया था और यहीं पर माता ने उसका वध किया था। अतएव यह मुंडेश्वरी माता के नाम से स्थानीय लोगों में जानी जाती हैं इस मंदिर में भगवान गणेश, सूर्य और विष्णु की मूर्तियां भी हैं।

ये भी पढ़े : रोहतासगढ़ दुर्ग (Rohtasgarh Quila)

Back
Previous articleRBI ला रहा है 50 रुपये का नया नोट, जानें नए नोट की खूबियां…
Next articleबिहार में एशिया की सबसे बड़ी और प्राचीन चीनी मिल!!
Susmita is a homemaker as well as a writer. She loves writing whatever comes in her mind either its about home affair or about social or political affairs. She believe sharing your opinion is a great power of human being which can make social changes and bring people together. She believe enjoying every sip of life.