1 ककोलत जलप्रपात : Kakolat water Fall
![thebiharnews_kakolat_waterfalls_main_waterfall](https://www.thebiharnews.in/wp-content/uploads/2017/07/3-696x392.jpg)
ककोलत हिल(Kakolat water Fall) पर स्थित यह जलप्रपात प्रकृति का एक अनुपम तोहफा है। ककोलत पहाड़ी बिहार और झारखंड के सीमा पर स्थित है यह नवादा से मात्र 33 किलो मीटर दूर है, यहां विभिन्न प्रदेशों से लोग घूमने आते हैं और प्रकृति के इस अद्भुत नजारे के साक्षी बनते हैं। चारों तरफ हरियाली से घिरे हुए इस झरने की ऊंचाई 160 फीट है। लोग इस स्थान को बिहार का कश्मीर मानते है। हर साल विशेषकर गर्मियों में भारतीय ही नहीं विदेशी सैलानी भी यँहा आते हैं, क्योंकि इस झरने की खासियत है इसका शीतल जल। यह इस झरने की सबसे आश्चर्यजनक बात है कि इसका पानी साल के हर समय ठंडा रहता है इस झरने के नीचे पानी का एक विशाल जलाशय है।
ये भी पढ़े : बिहार का सोन भंडार : जहाँ छिपा है लाखों टन सोना !